{"_id":"5bc4cee7bdec22694423f96e","slug":"153962465013-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग कांड - सीबीआई ने की पीड़ित परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाहरबाग कांड - सीबीआई ने की पीड़ित परिजनों से पूछताछ
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। मथुरा में जवाहरबाग कांड मामले में सीबीआई इंस्पेक्टर ने सोमवार देर शाम राजेपुर कसबा में पहुंचकर इस घटना से जुड़े पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में राजेपुर और शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के हरनगला गांव के युवकों का मंगलवार को ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए लिया जाएगा।
2 जून 2016 को मथुरा जिला के जवाहरबाग कांड में राजेपुर कसबा निवासी मेवाराम की मौत हो गई थी और यहीं के रहने वाले चंद्रभान और उनकी पत्नी मालती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंद्रभान अभी भी मथुरा जेल में बंद है। इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।
सीबीआई इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने थाना पुलिस के साथ सोमवार को मेवाराम के पुत्र सनूप कुमार और चंद्रभान की पत्नी मालती देवी के बयान दर्ज किए। विनीत कुमार ने बताया कि जवाहरबाग कांड के मामले में सनूप कुमार और पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के हरनगला गांव निवासी रामवीर का ब्लड सैंपल मंगलवार को डीएनए टेस्ट के लिए लिया जाएगा। बताया कि मेवराम व रामापाल इनके परिजन हैं या नहीं। इसकी जानकारी के लिए इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।