{"_id":"5bbcf002867a55282664864f","slug":"15391088419-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव सितौली में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से दंपति और दूसरे पक्ष से वृद्ध घायल हैं। घायल दंपति ने लूटपाट करने और घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने घायल दंपति पर मारपीट करने और उसको फंसाने के लिए खुद आग लगाने का आरोप लगाया है।
गांव सितौली निवासी चंद्रभान सिंह और सुनील कुमार में पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों में विवाद होने पर मारपीट हो गई। मामला तूल पकड़ने पर ईंट-पत्थर चल गए। इसमें एक पक्ष से चंद्रभान और इसकी पत्नी सरिता घायल हो गई। दूसरे पक्ष से सुनील के पिता अजयपाल घायल हो गए। पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। चंद्रभान सिंह ने सुनील व उसने अन्य साथियों पर घर में घुस कर मारपीट करने के बाद 18 हजार रुपये, करीब 60 हजार रुपये जेवर लूटने और घर में आग लगाने का आरोप लगाया है।
वहीं, सुनील ने चंद्रभान पर घर में घुस कर पिता के साथ मारपीट करने तथा उनको फंसाने के लिए खुद घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। प्रभारी एसओ नंद किशोर वर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। एक चारपाई और दरी में आग लगी है। लूटपाट का आरोप गलत है। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। किसी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।