{"_id":"5b9ff5e8867a557f2334610f","slug":"15372098148-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी से वकील का विवाद, हुआ पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बंदी से वकील का विवाद, हुआ पथराव
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिला जेल से कोर्ट पेशी पर लाए गए बंदी से मिलने गए वकील का सोमवार को विवाद हो गया। दोनों में गालीगलौज होने के बाद पथराव होने लगा। इससे हवालात के पास मिलाई करने आए लोगों में भगदड़ मच गई। वकीलों ने बंदी से मिलने आए दो युवकों को पीटकर खदेड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। वकील की तहरीर पर पुलिस ने एक बंदी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी लकी पाल पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर समेत दस मुकदमे हैं। वह जिला कारागार में निरुद्ध है। 15 सितंबर को बंदी लकी पाल ने जेल से मोबाइल से वकील सुनील राठौर को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को बंदी लकी पाल लूट के मुकदमे में पेशी के लिए जेल से कचहरी स्थित सेशन हवालात लाया गया। उसके साथ हवालात में 52 और बंदी थे। वकील सुनील राठौर अपने साथी वकीलों के साथ बंदी से मिलने हवालात पहुंचे। बाहर से बात करते समय बंदी ने गाली देनी शुरू कर दी। सुनील ने विरोध किया। तभी बंदी ने हवालात के अंदर से पानी भरी बोतल सुनील को फेंक कर मारी। सुनील ने उसी बोतल को उठाकर बंदी के ऊपर फेंक कर मार दी। बंदी हवालात के अंदर शौचालय की दीवार की ईंट तोड़ ली और उसके टुकड़े कर हवालात के अंदर से वकीलों पर फेंकने लगा। वकीलों ने भी हवालात पर पथराव कर दिया। इससे वहां मुलाकात करने आए लोगों में भगदड़ मच गई। बंदी से मिलने आए दो युवकों को वकीलों ने पकड़ कर पीट दिया। यह देखकर सेशन हवालात की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी, फतेहगढ़ और शहर कोतवाल ने कचहरी पहुंच कर विवाद शांत कराया। वकील सुनील राठौर ने बंदी लकी पाल और एक अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। बंदी लकी पाल ने बताया कि वकील सुनील राठौर को पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त किया था। 1.50 लाख रुपये देने के बाद भी जमानत नहीं कराई। रुपये वापस मांगे तो वकील मारपीट करने चले आए। वहीं, वकील सुनील राठौर ने बताया कि लकी पाल पर करीब 10 मुकदमे हैं। इसमें से 9 मुकदमों में जमानत हो गई है। एक मुकदमे में अभी जमानत होनी थी। बंदी ने 15 सितंबर को जेल से मोबाइल पर घर में बम फेंकने की धमकी दी थी। इसकी तहरीर कोतवाली में दी। इसी संबंध में बात करने हवालात गया था। उसने गाली देकर ईंट मार दी। बंदी के समर्थक उस पर हमला करने आए थे। हवालात प्रभारी हरगोविंद ने बताया कि बंदी को विवाद के चलते पेशी पर कोर्ट में नहीं भेजा गया। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि वकील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बंदी के समर्थक तमंचा लेकर आए थे कचहरी
फर्रुखाबाद। वकील सुनील राठौर ने बंदी लकी पाल और एक अज्ञात के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में कहा कि वह दोपहर करीब 12.15 बजे मुकदमे की पैरवी के लिए सेशन कोर्ट जा रहा था। तभी लकी के समर्थन में आए 6-7 अज्ञात लोगों ने कचहरी में स्थित फैमिली कोर्ट के पास घेर कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर फायर करने का प्रयास किया। तभी अन्य वकीलों ने दौड़ा लिया। मालूम हो कि कचहरी में असलहे लेकर जाने पर प्रतिबंध है। इसके लिए चेकिंग होती है। हमलावर हथियार लेकर कचहरी में कैसे घुस गए। मुकदमे में असलहे लेकर घुसने का जिक्र होने से कचहरी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।
जेल से फोन पर मिली धमकी को पुलिस ने किया नजर अंदाज
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला न्यू सैनिक कालोनी नगला दीना निवासी वकील सुनील राठौर बंदी लकी के वकील हैं। सुनील राठौर ने 15 सितंबर को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी थी। इसमें कहा कि बंदी लकी ने जेल से मोबाइल पर घर में बम फेंकने की धमकी दी है। इसमें मोबाइल नंबर भी लिखकर दिया था। इससे उसके परिवार को खतरा है। फतेहगढ़ कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करना मुनासिब नहीं समझा। जिसका परिणाम यह रहा कि सोमवार को कचहरी में वकील और बंदी में विवाद होने पर पथराव हुआ। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि वकील ने तहरीर दी थी। जांच में पता चला कि बंदी ने अदालत में पेशी पर आने के दौरान वकील को 1.50 लाख रुपये लेने के बाद जमानत न कराने पर धमकी दी थी। जबकि वकील ने मोबाइल पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को हुई घटना में उस तहरीर को भी शामिल कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।