{"_id":"6ab982e1a4d414c5f50df957","slug":"elderly-woman-dies-after-remaining-trapped-under-a-tree-for-18-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180393-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 18 घंटे पेड़ के नीचे दबी रही वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 18 घंटे पेड़ के नीचे दबी रही वृद्धा, मौत
Mon, 28 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
अलियाबाद-पटरंगा मार्ग पर पेड़ हटाते ग्रामीण। संवाद
दरियाबाद। आलियाबाद-पटरंगा मार्ग पर शनिवार को बारिश के बीच जामुन का पेड़ गिरने से आलियाबाद निवासी चौरासा देवी (65) की मौत हो गई। हादसे के करीब 18 घंटे बाद रविवार सुबह उनका शव पेड़ के नीचे मिला। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आलियाबाद कस्बा निवासी रामबरन की पत्नी चौरासा देवी एक निजी विद्यालय में साफ-सफाई का काम करती थीं। उनके दो बेटे दूसरे प्रदेशों में रहकर काम करते हैं, जबकि पांच बेटियों की शादी हो चुकी है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद था। सुबह करीब नौ बजे चौरासा देवी खेत देखने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने आलियाबाद चौकी में मौखिक रूप से उनके लापता होने की सूचना दी और रातभर उनकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब पांच बजे आलियाबाद-पटरंगा मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे गिरे जामुन के पेड़ पर पड़ी। पेड़ के नीचे शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक पेड़ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गिरा था। आशंका है कि उसी दौरान चौरासा देवी उसकी चपेट में आ गईं।
रामसनेहीघाट के सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर महिला का शव बाहर निकाला गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।