{"_id":"6ab983c74790c8939f086701","slug":"speeding-car-hits-elderly-woman-condition-critical-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24647-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत नगर में हनुमान धाम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला कमलेश को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके कंधे और टांग में फ्रैक्चर भी हो गया है।
महिला के बेटे सुमित बंसल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। सुमित बंसल ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी मां कमलेश मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान हादसा हुआ। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी चालक की कार का नंबर मिल गया है और उसकी तलाश में एक टीम लगाई गई है, जिसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।