{"_id":"6ab984d46c4a8b2fa7032e1a","slug":"two-youths-on-a-silver-bike-snatched-five-thousand-rupees-and-gold-earrings-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1134950-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिल्वर बाइक सवार दो युवकों ने पांच हजार रुपये और सोने की बालियां छीनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिल्वर बाइक सवार दो युवकों ने पांच हजार रुपये और सोने की बालियां छीनीं
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। न्यू फ्लैट्स मलोया के पास स्नैचिंग की सूचना पर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जांच में सामने आया कि वारदात चंडीगढ़ में नहीं बल्कि थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर आगे मोहाली के झामपुर में हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से मोहाली पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित न्यू फ्लैट्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सिल्वर रंग की बाइक सवार दो युवकों ने उसे कथित तौर पर निशाना बनाया और पांच हजार रुपये नकद व सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मलोया पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो वारदात झामपुर क्षेत्र में होना सामने आया। इसके बाद कंट्रोल रूम पर एनटीआर की जानकारी दी गई। मोहाली पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। मलोया थाना प्रभारी बलदेव ने बताया कि घटनास्थल चंडीगढ़ से करीब एक किलोमीटर आगे झामपुर में है और संबंधित पुलिस को जानकारी दे दी गई है।