{"_id":"6ab985127dcb28514e0617f5","slug":"barabanki-co-dies-in-expressway-accident-barabanki-news-c-315-1-lu11010-180451-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाराबंकी के सीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाराबंकी के सीओ की मौत
Mon, 28 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम हुए भीषण हादसे में बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह (55) की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत की खबर आई। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब सवा सात बजे सीओ नरेंद्र सिंह और सिपाही योगेंद्र सिंह क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे।
ऊसराहार क्षेत्र में खरगुआ के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
रविवार रात करीब 11:00 बजे बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह करीब छह माह पहले बागपत में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। प्रमोशन के बाद उन्हें क्षेत्राधिकारी बनाया गया था। मूल रूप से नोएडा के रहने वाले नरेंद्र सिंह की बाराबंकी में तैनाती के बाद कार्यालय का कार्य देख रहे थे।