{"_id":"5b61f4de4f1c1ba23e8b49ba","slug":"153314632420-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने थाना घेर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने थाना घेर किया हंगामा
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पूछताछ के लिए थाने लाए गए प्रधान के पति को छुड़ाने के लिए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार देर रात थाने का घेराव कर दिया। सिपाही के साथ अभद्रता की। वीडियोग्राफी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रधान के देवर समेत 61 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगलादाउद में तंजीमा बेगम प्रधान हैं। उनके पति फीरोज खां उर्फ अन्ना पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। पुलिस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि अन्ना गांव में दबंगई करता है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। इसी बात की पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रधान के पति को थाने ले आई। उधर, गांव में अफवाह फैल गई कि पुलिस अन्ना को एनकाउंटर के लिए उठा ले गई। इस पर प्रधान तंजीमा बेगम और उसके परिजन थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। प्रधान के देवर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। लोगों ने सिपाही से अभद्रता किर दी।
एक युवक इसका वीडियो बनाने लगा। जब सिपाही ने इसका विरोध किया तो ग्रामीण हंगामा करने लगे। हंगामा सुन एसओ थाने के बाहर आ गए। उन्होंने वीडियो बना रहे युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भीड़ काफी देर तक सड़क पर हंगामा करती रही। भीड़ अधिक देखते हुए जहानगंज थाना पुलिस और महिला पुलिस देर रात थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पति शातिर है। उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। प्रधान के पति का शांति भंग में चालान कर दिया है। प्रधान के देवर ने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दी। इससे ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
प्रधान के पति को थाने से छुड़ाने के मामले में दरोगा लाल सिंह ने प्रधान के देवर समेत 61 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधान के पति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। उसके भाई सलमान ने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दी। इससे लगभग ढाई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एसओ ने बताया कि प्रधान के देवर और 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की वीडियोग्राफी में कुछ लोग हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रधान के पति का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।