फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेंट्रल जेल में माफिया सुनील राठी ने खुद धोए कपड़े

सेंट्रल जेल में माफिया सुनील राठी ने खुद धोए कपड़े

Mon, 16 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में सुनील राठी को दो जोड़ी कैदी वाले कपड़े और चादर के अलावा चटाई दी गई। राठी ने खुद ही अपने कपड़ों को धोया। अभी उसकी मिलाई नहीं हुई है। सुनील ने जेल प्रशासन से दी गई किताबों को पढ़ा। हालांकि अन्य बंदियों से मुलाकात में कमी आई है।

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की माफिया सुनील राठी ने गोलियाें से भून कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुनील राठी को 14 जुलाई की रात सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों की मानें तो सुनील राठी को लेटने के लिए कंबल, दरी, चादर, और दो जोड़ी कैदी वाले कपड़े दिए गए। सोमवार को खुद ही सुनील राठी ने अपने कपड़े धोए। जिस हाईसेक्योरिटी सेल में उसे रखा गया। वहां पर जेल प्रशासन का कड़ा पहरा बना हुआ है। इसमें सुनील राठी को किसी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हालांकि उसे जब बाहर निकाला गया तो किसी अन्य कैदी से नहीं मिलने दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दूसरे दिन भी उसकी मुलाकात नहीं आई। हालांकि उसने किताबें मांगी तो जेल प्रशासन ने उसे दे दिया। इसके अलावा जेल में बंद माफिया हप्पू की भी कोई मुलाकात नहीं आई है। हप्पू को दूसरे हाईसेक्योरिटी सेल में रखा गया। जेल में इस समय लगातार माफिया की बैरकों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सुनील राठी से पहले 50-60 मुलाकात अन्य बंदियों की आती थी। दो दिनों से जेल में बंद अन्य बंदियों की 30-40 मुलाकात हुईं। सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चेक किया जा रहा है। अभी दो दिन में सुनील और हप्पू से कोई मिलने नहीं आया है। जेल के हालात सही और सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed