{"_id":"5b42438e4f1c1bba248b530e","slug":"15310693251-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाराबंकी की युवती को बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बाराबंकी की युवती को बरामद किया
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जिठौली में पुलिस ने बाराबंकी की एक युवती को मुक्त कराया। वह एक युवक के साथ रह रही थी। पूछताछ में पता चला कि उसे एक अन्य युवक बहला फुसला कर ले आया था। वह किसी मामले में जेल में है। वह युवती को इसके पास छोड़ गया था।
बाराबंकी के थाना देवाशरीफ के एक गांव निवासी युवती को लगभग दो माह पूर्व राजेपुर के जिठौली निवासी एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले आया था। कुछ दिनों बाद किसी मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले युवक अपने दोस्त के पास युवती को छोड़ गया। रविवार को पुलिस ने दबिश देकर युवक और युवती को पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने खुद को बाराबंकी जिले के एक गांव का निवासी बताया। उसने बताया कि जो उसे लेकर आया था, वह खुद जेल में है। हिरासत में लिए गए युवक की कोई गलती नहीं है। वह तो उसके प्रेमी का दोस्त है। पुलिस ने दोनों को थाने में बैठाकर सूचना युवती के परिजनों को दी है।