फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पेट्रोल डालकर जलाए गए वकील के पुत्र की मौत

पेट्रोल डालकर जलाए गए वकील के पुत्र की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पेट्रोल डालकर जलाए गए वकील के पुत्र की बुधवार रात मौत हो गई। उसे सैफई मिनी पीजीआई से फतेहगढ़ लेकर जा रहे थे। कातिलाना हमले के आरोप में महिला जेल में निरुद्ध चल रही है। हमले के मुकदमे को अब हत्या में तरमीम किया जाएगा।

कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज गांव निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार के पुत्र रमन कुमार (26) का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। प्रमोद की शादी के बाद प्रेमिका की भी शादी मैनपुरी जिले में हो गई थी। प्रेमिका शादी के कुछ साल बाद पति को छोड़ कर मायके आ कर रहने लगी। इसके बाद भी उसका रमन से मिलना होता रहता था।
विज्ञापन


इस बीच प्रेमिका ने रमन पर शादी के लिए दबाव बनाया। रमन के मना करने पर वर्ष 2017 में प्रेमिका ने रमन व अन्य लोगों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें रमन को जेल जाना पड़ा था। जनवरी 2018 में रमन जमानत पर जेल से छूट कर आया। प्रेमिका की बुआ राजेपुर के लायकपुर गांव में रहती है। उसकी बुआ का रमन के घर भी आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जून को रमन की भतीजी की शादी थी। प्रेमिका ने रमन को 22 जून को बुआ के घर शादी का कार्ड देने के बहाने बुलाया। वह बाइक से महिला की बुआ के घर गया।

22 जून की रात महिला ने रमन से शादी करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर रुपयों की मांग की। इसको लेकर कहासुनी हो गई, फिर भी वह उसके घर में रात को रुक गया। 23 जून की सुबह रमन खाना खाकर सो गया। तभी महिला उसकी बाइक से पेट्रोल निकाल कर लाई और सोते हुए रमन के ऊपर डाल कर आग लगा दी। उसने घर के सामने कीचड़ में कूद कर आग बुझाई थी।


ग्रामीणों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया गया।

लायकपुर के पूर्व प्रधान संजय सिंह ने प्रेमिका के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, सैफई मेडिकल कालेज में कोई सुधार न होने पर परिवार के लोग रमन को बुधवार की रात सैफई से फतेहगढ़ स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर आ रहे थे। रास्ते में रमन की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव को लोहिया अस्पताल की मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, राजेपुर थाना प्रभारी अंगद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed