फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने ने नव विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने ने नव विवाहिता की हुई मौत

Fri, 01 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज(फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी करने वाली युवती का शव शुक्रवार को घर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। मृतका की मां ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शाहजहांपुर जिले के चौरसिया मोहल्ला निवासी ममता (20) की शादी 10 दिसंबर 2017 को कायमगंज ब्लाक क्षेत्र में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अहमदगंज गांव निवासी प्रदीप श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम को परिजन खेत गए थे। उसी समय नवविवाहिता ने कमरे के पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाया और उस पर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। रात करीब 6.30 बजे खेत से परिजन घर पर आए तो ममता का शव लटका देखा। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को उतार लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कुआंखेड़ा चौकी के दरोगा रामरतन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ करने के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी। मृतका के परिजन गांव पहुंचे। मृतका की मां कन्या देवी ने बताया कि सुबह पुत्री ने उसको फोन किया था। तब पुत्री ने बताया कि ससुराल वाले उसको दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। कन्या देवी ने पुत्री की हत्या करने का ससुरालवालों पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पुत्री की शादी की थी। दरोगा रामरतन ने बताया जब वह घर पहुंचे तो शव जमीन पर रखा था। महिला के गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। कोतवाल द्रविण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed