फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अंडे के पैसे मांगने पर ट्रफिक सिपाही ने अंडे फेंके

अंडे के पैसे मांगने पर ट्रफिक सिपाही ने अंडे फेंके

Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ट्रैफिक सिपाही ने पैसे मांगने पर दुकानदार से गालीगलौज कर अंडे फेंक दिए। इस दौरान ठेली के पास भीड़ लग गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी पर पुलिस नहीं पहुंची।


बढ़पुर निवासी कल्लू लालगेट तिराहा पांचालघाट रोड पर अंडे की ठेली लगाता है। उसने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक ट्रैफिक सिपाही एक साथी के साथ आया। दोनों ने अंडे खाए। जब उसने पैसे मांगे तो सिपाही आगबबूला हो गया और उसको गालियां देने लगा।
विज्ञापन


उसने गालियां देने से मना किया तो सिपाही और उसके साथी ने ठेली पर रखे अंडों को फेंक दिया। यह देखकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। बाद में सिपाही चला गया। पीड़ित ने इसकी सूचना शहर कोतवाल को दी। सूचना मिलने के बाद भी शहर कोतवाल संजीव राठौर नहीं पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि फोन तो आया था लेकिन वह व्यस्त थे। इसलिए मौके पर नहीं पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित तहरीर दे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोतवाल बोले, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed