{"_id":"6aee0c2f9407d280d40de3f5","slug":"147-kg-of-illegal-firecrackers-seized-from-two-shops-in-ratiya-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164250-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में दो दुकानों से 147 किलो अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में दो दुकानों से 147 किलो अवैध पटाखे बरामद
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने दो दुकानों पर छापे मारकर 147 किलो 560 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड के पास कुछ दुकानदार बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीमों का गठन कर छापा मारा। पहली कार्रवाई एएसआई बुधराम के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड स्थित मार्केट में की गई।
यहां रणजीत जनरल स्टोर के बाहर रखे 45 किलो 160 ग्राम पटाखे बरामद हुए। इसके बाद साथ लगती सन्नी की दुकान की तलाशी ली गई। वहां से 102 किलो 400 ग्राम अवैध पटाखे मिले।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रवीन ने बताया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण करना गैरकानूनी है। इससे आसपास के लोगों की जान-माल को भी गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
घर में छिपाकर रखे 111 किलो पटाखे बरामद
फतेहाबाद। दिवाली पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ले के एक मकान से 111 किलो 75 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में मकान मालिक नरेश कुमार को काबू किया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा इंचार्ज पीएसआई रजत के नेतृत्व में टीम ने विचार आश्रम रोड स्थित गुरुनानकपुरा मोहल्ले में एक मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान से विभिन्न प्रकार के 111 किलो 75 ग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी नरेश कुमार निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।