फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रिश्वत लेने वाला मोहम्मदाबाद थाने का मुंशी लाइन हाजिर

रिश्वत लेने वाला मोहम्मदाबाद थाने का मुंशी लाइन हाजिर

Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहरीर पर मुहर लगाने के एवज में फरियादी से 200 रुपये रिश्वत लेने वाले मोहम्मदाबाद थाने के मुंशी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद को दी गई है।
विज्ञापन


अलावलपुर गांव निवासी अवनीश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल की बैंक पासबुक खो गई थी। बैंक से दूसरी पासबुक लेने के लिए मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। इस पर चार अक्तूबर को अवनीश अपने साथी के साथ 11 बजे मोहम्मदाबाद थाने पर पहुंचा। उस समय मुंशी अवधेश कुमार माथुर ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


अवनीश ने मुंशी को तहरीर दी तो उसने रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में 200 रुपये मांगे। मुंशी का कहना है कि इस तरह की तहरीर में हलफनामा लगता है, जिसका खर्च 160 रुपये आता है। रुपये न देने पर मुंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। अवनीश ने 100-100 रुपये के दो नोट लपेटकर मुंशी को दिए थे। उसी समय अवनीश के साथी ने रिश्वत लेते मुंशी का वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। अमर उजाला ने 5 सितंबर के अंक में मुंशी की रिश्वतखोरी की खबर को प्रकाशित किया था। पुलिस की खास गिरती देख एसपी ने मुंशी को दोषी मान लाइन हाजिर कर दिया और जांच सीओ मोहम्मदाबाद हजारी लाल को दी है।


मुंशी अवधेश के खिलाफ कई अन्य लोगोें ने भी रिश्वत मांगने की शिकायतें की थीं। तीन सितंबर को एक शिकायत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पास भी पहुंची थी। इस संबंध में एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया अभी वह अवकाश पर हैं, वापस आने पर जांच कर रिपोर्ट एसपी को देंगे।

-तहरीर लेने के एवज में युवक से लिए थे 200 रुपये, सीओ मोहम्मदाबाद को दी गई जांच
-अमर उजाला की खबर को एसपी ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed