{"_id":"59c15b8e4f1c1b2d688b56d3","slug":"150584414320-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच-छह हजार में बेच देते थे चोरी की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच-छह हजार में बेच देते थे चोरी की बाइक
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पांच चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम दिया। एसपी ने बताया बाइक चोर ग्रामीण इलाकों में पांच से छह हजार में वाहन बेच देते थे।
स्वाट टीम प्रभारी संजय राय और जहानगंज एसओ संजय गुप्ता को सोमवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन चोर चार बाइकों से फर्रुखाबाद की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम भड़ौसा तिराहा के पास खड़ी हो गई। इस दौरान चार बाइकों पर संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस को खड़ा देखकर चोर बाइकों को छोड़ कर भागने लगे। इस बीच सिपाहियों ने दो को पकड़ लिया। जबकि पांच अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपना नाम थाना जहानगंज के गांव बंथलशाहपुर निवासी ब्रजमोहन राजपूत, इकलाख उर्फ गुड्डू बताया।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी दयानंद मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि जिला एटा थाना जसरथपुर के गांव नदराला निवासी नाजिम उर्फ बबलू वाहन चोरों का सरगना है। उसके अन्य साथी इसी थाना के गांव अलीपुर निवासी पप्पू, थाना जहानगंज के गांव बंथलशाहपुर निवासी अयाद, अलीमुद्दीन गांव जहांगीरपुर निवासी फुजैल भगाने में सफल रहे हैं।
इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टीम को पांच हजार का ईनाम दिया गया है। उन्हाेंने ने बताया ब्रजमोहन के घर से छापेमारी के दौरान 16 बाइकें बरामद की गई हैं। इन लोगों से कुछ 20 बाइकें बरामद हुई। उधर स्वाट प्रभारी ने बताया वाहन चोर ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों को पांच से छह हजार में बेच देते है।
नाजिम के ऊपर लूट, अपहरण जैसे कई संगीन मामले एटा में दर्ज है। कुछ समय पहले मैनपुरी की एसओजी पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था।
-एटा जिले का सरगना चार साथियों के साथ फरार, तलाश जारी
-पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ कुल 20 बाइकें बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो