{"_id":"59453dc64f1c1bb03a8b4701","slug":"149771005120-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे की ठेली पर दो रुपयों को लेकर चले लाठीडंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडे की ठेली पर दो रुपयों को लेकर चले लाठीडंडे
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो रुपयों को लेकर अंडे की ठेली पर चले लाठीडंडे
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ा, एक नेता के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों को पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। अंडे की ठेले पर दो रुपयों के लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे चले। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस पांच लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। एक नेता के हस्तक्षेप पर झगड़ा करने वालों को पुलिस ने छोड़ दिया।
भोलेपुर सैनिक कालोनी के पास अंडे की ठेली पर तीन-चार युवकों ने अंडे खाए। भुगतान में दो रुपये कम दिए तो दुकानदार ने दो रुपये युवकों से मांग दिए। इससे नाराज होकर युवकों ने दुकानदार को गाली देनी शुरू कर दी तभी वहां मौजूद सैनिक कालोनी के कुछ युवकों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में बेल्टें और डंडे चलने से आशू, सचिन, राहुल व दो अन्य युवक घायल हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले आई तभी एक नेता ने कोतवाली पहुंच कर पकड़े गए युवकों को छुड़वा दिया। कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद छोड़ा गया था।
विज्ञापन
-----
युवक का शांतिभंग में हुआ चालान
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। फतेहगढ़ कोतवाली के कुटरा गांव निवासी धीरू बाथम को पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में पकड़ा। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।