फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजे घायल

बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजे घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजे घायल
कमालगंज कस्बा तिराहे के पास आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो भतीजे घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है। मृतक कान में ईयरफोन लगाए था और हेलमेट नहीं लगा था।

कन्नौज के मोहल्ला मुसुफपुर भगवान निवासी लक्ष्मीकांत (24) पुत्र प्रताप सिंह शुक्रवार को बाइक से अपने भतीजे ऋतिक (11) पुत्र पिंटू और अंशू (9) पुत्र रिंकू के साथ बाइक से फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुटरा कालोनी मोहल्ला निवासी बहनोई सरवन के यहां होली मिलने जा रहे थे।

लक्ष्मीकांत हेलमेट नहीं लगाए थे और उनके कान में ईयरफोन लगा था। कसबा तिराहे पर सामने से आ रही बाइक से लक्ष्मीकांत की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में लक्ष्मीकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋतिक और अंशू घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा बाइक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लक्ष्मीकांत के पास मिले कागजों पर लिखे मोबाइल नंबर से उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर रिश्तेदार व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल ऋतिक और अंशू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। लक्ष्मीकांत पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह बिजली मिस्त्री था।


इसके अलावा टढ़ौआ गांव निवासी शिवम (24) पुत्र दीवान सिंह बुधवार को साइकिल से शराब पीकर घर लौट रहा था। गांव के पास साइकिल से गिरने से शिवम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव घर ले गए।

बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजे घायल

फतेहगढ़ में होली मिलने जा रहे थे चाचा और भतीजे
कान में लगाए था ईयरफोन, हेलमेट नहीं लगा था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed