फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किसान ने खुद के अपहरण की कहानी बताई

किसान ने खुद के अपहरण की कहानी बताई

Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
किसान ने खुद के अपहरण की कहानी बताई
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल में गन्ना डालकर सोमवार रात ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा युवा किसान लापता हो गया था। मंगलवार देर रात वह घर लौट आया। उसने अपहरण की कहानी बताई। हालांकि पुलिस के यह कहानी गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी बसंतलाल का 20 वर्षीय पुत्र अश्वनी सोमवार शाम को पिता के साथ चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। मिल में तौल देर से होने से पिता घर चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे गन्ना तौल हुई। इसके बाद अश्वनी ट्रैक्टर से घर जा रहा था। अश्वनी सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ के पास रेलवे लाइन किनारे आम के बाग के पास ट्रैक्टर खड़ा मिला। कुछ दूरी पर नहर किनारे उसका मफलर व टोपा पड़ा था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई। सूचना पर इंस्पेक्टर जसवंत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने चीनी मिल गन्ना यार्ड में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। देर शाम उसकी लोकेशन पटियाली में मिल गई। अश्वनी परिजनों के साथ घर वापस आ गया। उसने परिजनों को बताया कि उसे कुछ बदमाश पकड़ ले गए थे और पटियाली में छोड़ दिया था। पुलिस के यह कहानी गले नहीं उतरी। इंस्पेक्टर ने बताया युवक सकुशल वापस आ गया है। उसके परिजन उसे कोतवाली नहीं लाए केवल उसके वापस आने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed