फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लूट के आरोप में जेल भेजे गए सिपाहियों की जमानत मंजूर

लूट के आरोप में जेल भेजे गए सिपाहियों की जमानत मंजूर

Tue, 18 Dec 2018 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
लूट के आरोप में जेल भेजे गए सिपाहियों की जमानत मंजूर
फर्रुखाबाद। लूट के मुकदमे में जेल भेजे गए दो सिपाहियों को जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों ने जेल के अंदर घेर लिया। दोनों सिपाहियों से हाथापाई की दी। हंगामा होने पर बंदी रक्षकों ने दोनों सिपाहियों को बचाया और अधिकारियों को अवगत कराया। जेल प्रशासन ने बंदियों के गुस्से को देखते हुए दोनों सिपाहियों को जिला कारागार से सेंट्रल जेल भिजवाया। तब बंदियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


इटावा जिले के थाना नशीदीपुर निवासी सिपाही सुरजीत सिंह चौहान व कानपुर देहात जिले के थाना मूसानगर निवासी सिपाही सुरेश चंद्र ने लूट के मुकदमे में सोमवार को अदालत में समर्पण किया था। दोनों लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार फतेहगढ़ भेजा गया। शाम को जिला कारागार में दोनों सिपाही पहुंचे। जिनको देखकर बंदियों ने कहा कि पुलिस कर्मी बिना किसी बात के लोगों को पकड़ लेते हैं और मारपीट करते हैं। यह कहते हुए बंदियों ने दोनों को रात करीब नौ बजे बैरक में घेर लिया। उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोर होने पर बंदी रक्षक बैरक के पास पहुंचे और दोनों सिपाहियों को बंदियों से छुड़वा कर बैरक से बाहर निकाला। इसकी जानकारी पर जेल अधीक्षक और जेल भी मौके पर पहुंच गए। बंदियों ने जेल में हंगामा शुरू कर दिया। विवाद और हंगामा बढ़ता देखकर जेल प्रशासन ने जिलाधिकारी को मामले की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए दोनों आरोपी सिपाहियों को रात में ही जिला कारागार से सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। जेलर गिरिजा शंकर यादव ने बताया कि दोनों सिपाहियों से बंदियों ने विवाद कर दिया था। जिला कारागार में अलग से रखने की सुविधा नहीं है। सुरक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दोनों सिपाहियों को जिला कारागार से सेंट्रल जेल में रात में शिफ्ट करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed