फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar hajipur teacher blackmail private video threat accused arrested BPSC news vaishali News

बिहार: सरकारी ड्राइवर बताकर शिक्षिका को फंसाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 10:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 10:22 PM IST
सार

वैशाली में एक महिला शिक्षिका को खुद को सरकारी ड्राइवर बताकर शादी का झांसा देने, दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हाजीपुर सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar hajipur teacher blackmail private video threat accused arrested BPSC news vaishali News
फाइल फोटो थाना के बोर्ड का

विस्तार

वैशाली जिले में बीपीएससी के तहत तैनात एक महिला शिक्षिका को खुद को सरकारी ड्राइवर बताकर शादी का झांसा देने, कथित दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के  निवासी आरोपी विजय कुमार, पिता राम विनोद चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पीड़िता शिक्षिका वर्तमान में वह गोरौल थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पदस्थापित हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 30 दिसंबर 2023 को विद्यालय के समीप आरोपी ने खुद को सरकारी ड्राइवर बताकर शिक्षिका से संपर्क किया था।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक वैवाहिक स्थिति छिपाई और खुद के पहले से शादीशुदा होने तथा दो बच्चों का पिता होने की बात नहीं बताई। इसके बाद उसने पीड़िता से संबंध बनाए और उनकी बिना सहमति के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। जब पीड़िता को आरोपी की वास्तविकता का पता चला और उन्होंने संबंध तोड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की 24 नवंबर 2025 को शादी होने के बावजूद आरोपी की कथित हरकतें जारी रहीं। आरोप है कि शादी के अगले दिन यानी 25 नवंबर 2025 से उसने पीड़िता और उनकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने शिक्षिका की बहन के व्हाट्सएप नंबर पर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो भेजे। इसके अलावा, उसने स्कूल के शिक्षकों को फोन और मैसेज करने के साथ आसपास की दुकानों पर भी कथित तौर पर वीडियो दिखाए।


ये भी पढ़ें- बिहार: अकबरनगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत; चार साल का मासूम गंभीर

प्राथमिकी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को भी आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़िता की बहन को वीडियो भेजा। लगातार मिल रही धमकियों और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता और उनका परिवार भय तथा मानसिक तनाव में था।

इसके बाद पीड़िता ने हाजीपुर सदर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed