फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Altercation while drinking alcohol; youth attacked with sticks.

Faridabad News: शराब पीने के दौरान कहासुनी, युवक पर डंडों से किया हमला

Tue, 08 Sep 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Altercation while drinking alcohol; youth attacked with sticks.
फरीदाबाद। सोतई गांव में शराब पीने के दौरान चार युवकों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आजाद नगर निवासी जतिन ने बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को वह कार से तिगांव रोड स्थित अपने मामा की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान परिचित हिमांशु बंसल आया और उसे अपने साथ आईएमटी चलने के लिए कहा। हिमांशु ने बताया कि वहां उसके दो दोस्त सौरभ और लाम्बा मौजूद हैं। जतिन के अनुसार वह हिमांशु को कार में बैठाकर आईएमटी सोतई स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां सौरभ और लाम्बा पहले से मौजूद थे। इसके बाद चारों ने शराब खरीदी और कार के पास बैठकर शराब पी। बाद में वह सड़क पर आकर भी शराब पीने लगे। शराब खत्म होने के बाद चारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर सोतई गांव स्थित शराब ठेके के पीछे व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed