फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A dispute over removing a car from a society resulted in a head injury.

Faridabad News: सोसाइटी में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में फोड़ा सिर

Tue, 08 Sep 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A dispute over removing a car from a society resulted in a head injury.
महिला पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-87 स्थित वशिष्ठ हाइट्स सोसाइटी में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद के बाद खेड़ीपुल थाने में एक व्यक्ति और उसके साथी ने मारपीट की शिकायत दी। हमले में सिर में चोट लगी और हाथ की हड्डी टूट गई।
1406 वशिष्ठ हाइट्स सोसाइटी निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं और निजी न्यूज चैनल में हरियाणा प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट से नीचे आए थे। उनकी कार का रास्ता एक अन्य कार के कारण बंद था। कार की हैंडब्रेक लगी होने के कारण पार्किंग गार्ड भी उसे नहीं हटा सका। संजय के अनुसार पार्किंग गार्ड ने मुख्य गेट से दूसरे गार्ड को बुलाया। दोनों गार्ड कार मालिक को बुलाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी के ग्रुप में भी कार हटाने का संदेश भेजा। करीब 7:45 बजे कार मालिक अमित कुमार भगत अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सोसाइटी ग्रुप में संदेश डालने को लेकर अमित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अमित ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। वहीं, उसके साथी ने उनके हाथ पर हमला कर हड्डी तोड़ दी। संजय ने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी उन्हें पुलिस थाने ले जा रहे थे, तभी आरोपियों ने एक महिला के साथ मिलकर उन्हें कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। महिला पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed