फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for stealing jewelry and cash from a house.

Faridabad News: घर से आभूषण और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing jewelry and cash from a house.
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र में घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी रहीश (35) और शकील (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से कुल 6.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सरस्वती कॉलोनी निवासी महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह पांच अगस्त को अमरनाथ यात्रा पर गई थी। 11 अगस्त को वापस लौटने पर उसे घर में चोरी होने का पता चला। चोर घर से आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और उन्होंने आठ-नौ अगस्त की रात सरस्वती कॉलोनी स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शकील से 3.30 लाख रुपये और रहीश से 3.50 लाख रुपये बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed