{"_id":"638f7cefd824712b73747abb","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-tappebaji-farrukhabad-news-knp7319791191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर 1.30 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर 1.30 लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकानदार ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर 1.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने शहर कोतवाल को जांच सौंपी है।
शहर कोतवाली के लालगेट निवासी अवधेश सिंह का मिल्क पार्लर है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली के एक मजरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अवधेश की दुकान से आठ मई 2019 को खोया, दूध, पनीर सहित दो लाख 72 हजार रुपये का सामान खरीदा था।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एक लाख 42 हजार रुपये भुगतान कर दिए और बाकी रुपये कुछ दिन में देने के लिए कहा। तब से वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के चक्कर काट रहे हैं। वह रुपये देने में टालमटोल कर परेशान कर रहे। अवधेश ने बताया कि उधारी के रुपये न मिलने से उनका व्यापार प्रभावित है। एसपी ने इस मामले में शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।