फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: टीएसी की जांच में बंद मिल रहे राजकीय नलकूप

Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूपों की जांच के लिए लखनऊ से आयी टेक्निकल असेसमेंट कमेटी(टीएसी) ने रीबोर कराए गए नलकूपों की हकीकत देखी तो वे दंग रह गए। अधिकतर नलकूपों की नालियां टूटी मिलीं तो कई अन्य कारणों से बंद मिलेे।
विज्ञापन

जनपद में पिछले तीन वर्ष में 62 राजकीय नलकूप रीबोर कराए गए हैं। इनमें बिजली व अन्य कमियां होने से अधिकतर बंद हैं। लखनऊ से टीएसी प्रभारी मनोज कुमार ने टीम के साथ कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद व कायमगंज क्षेत्र में इन नलकूपों की गोपनीय तरीके से जांच की। विभागीय सूत्रों की मानें तो अधिकतर नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त मिली हैं।
विज्ञापन

टीम को बताया गया कि विभाग के पास बजट ही नहीं है, इसलिए नालियों का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा सका। टीम के अधिकारियों ने नलकूपों की जांच कर कमियों को अपने रजिस्टर में दर्ज कर लिया वे रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। विदित है कि विभागीय योजना व अन्य मदों में आने वाली धनराशि का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। पिछले दिनों अवर अभियंता रमेश चंद्र शमसाबाद क्षेत्र में तैनाती के दौरान फर्जी वर्कआर्डरों के जरिये भुगतान होने की पोल खोल चुके हैं। हालांकि टीएसी जांच के संबंध मे कोई अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed