{"_id":"6276bcdbfa9b7b111b3c1c4a","slug":"crime-loot-farrukhabad-news-fallo-up-farrukhabad-news-knp695495387","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व फायरिंग में मुकदमा, चार टीमों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व फायरिंग में मुकदमा, चार टीमों के हाथ खाली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिनदहाड़े महिलाओं से लूट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं हैं। एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सर्विलांस टीम ने घटना के समय मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची बनाई है।
शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव हंसापुर गोराई निवासी विनोद कुमार, पत्नी मीरा देवी, ममेरी बहन ऊषा देवी व बेटी के साथ शुक्रवार दोपहर मैनपुरी जा रहे थे। मेरापुर क्षेत्र में गांव सींगनपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विनोद को बाइक से गिरा दिया था। विनोद, मीरा देवी व ऊषा से मारपीट कर जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर विनोद पर पिस्टल से फायर कर दिया था।
पुलिस ने मीरा की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार रात एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप व सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
पीड़ितों से लुटेरों के हुलिए के बारे में जानकारी की थी। एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया है। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप व कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सर्विलांस टीम ने घटना के समय मौके पर सक्रिय संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूची बनाई है।