{"_id":"62f940c006a74c290d1978a8","slug":"crime-farrukhabad-news-knp71290289","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे लेटीं मां-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे लेटीं मां-बेटी
विज्ञापन
कायमगंजएरेवले स्टेशन पर मां-बेटी से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
ं
कायमगंज। पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने बेटी के साथ ट्रेन के सामने लेटकर जान देने का प्रयास किया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मां-बेटी की जान बचाई।
गांव लालपुर पट्टी निवासी रीना (45) का पति शराब के नशे में आए दिन घर में मारपीट करता है। 12 अगस्त को मारपीट करने पर पुलिस ने उसका शांती भंग में चालान किया था। दोबारा मारपीट करने पर मां-बेटी ने जान देने का फैसला कर लिया।
रविवार सुबह मां रीना व बेटी रोली (16) घर से निकलकर स्टेशन पहुंची और कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेट गईं। महिला को देखकर ट्रेन चालक ने ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन
वहां मौजूद आरपीएफ दरोगा चंद्रप्रकाश पहुंचे और मां-बेटी को ट्रैक से उठाकर चौकी लाए।
महिला ने बताया कि वह पति से परेशान है। बेटे ने भी पति की हरकतों से तंग आकर घर छोड़ दिया है और अपनी ससुराल में रहने लगा है।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।