फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

हिस्ट्रीशीटर मुकदमा दर्ज कराने पर तमंचा लेकर पीड़ित के घर धमकाने पहुंचा

Wed, 28 Oct 2020 07:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। मुकदमा दर्ज कराने पर हिस्ट्रीशीटर मंगलवार रात पीड़ित के घर तमंचा लेकर धमकाने पहुंच गया। पुलिस मौके पर गई तो वह भाग गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस को धता बताकर आरोपी पूरे दिन व रात में आसपास ही घूमता रहा। पुलिस उसके घर पर दबिश देने की खानापूरी करती रही।
विज्ञापन

मोहल्ला नुनहाई निवासी हर्ष तिवारी उर्फ हर्षू के भाई सूर्यांश तिवारी का डेढ़ माह पहले मोहल्ला खड़ियाई निवासी पंकज शुक्ला के पुत्र से विवाद हो गया था। सूर्यांश ने पंकज के बेटे के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर पंकज ने भाई नीरज शुक्ला, पड़ोसी लवी मिश्रा, मोहल्ला खतराना निवासी मयूर अग्निहोत्री व तीन साथियों के साथ हर्ष के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मां लता तिवारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार देर रात को पंकज को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह तमंचा लेकर हर्ष के घर पर पहुंच गया। उसने हर्ष व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। हर्ष ने छत से ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस के आने से पहले हिस्ट्रीशीटर भाग गया। पुलिस पीड़ित हर्ष से पूछताछ करने के बाद बैरंग वापस हो गई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed