{"_id":"5eef86e98ebc3e42e9176b81","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5667973128","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर निर्माण कराने को लेकर विवाद, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट पर निर्माण कराने को लेकर विवाद, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) से सेवानिवत्त कर्मचारी के प्लाट पर निर्माण के वक्त कुछ पड़ोसी दबंगों ने रोक दिया। इससे विवाद हो गया। सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से कागजात मांगे। कर्मचारी ने अपने बैनामे की कॉपियां उपलब्ध करवा दी हैं।
मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक शिवकुमार चौरसिया ने पांच साल पहले तहसील के कानूनगो गोविंद सिंह से मेमरान मोहल्ले में प्लाट खरीदा था। वह रविवार को वहां गए और निर्माण कार्य शुरू कराया। तभी पड़ोस में रह रहे बाबूराम यादव ने रोक दिया।
पड़ोसी ने निर्माण वाली जगह को अपने निकास की भूमि बताया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। शिवकुमार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की की मांग की। सूचना मिलते ही तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिवकुमार की तरफ से पत्र मिला है। दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।