फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

श्रामिक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Fri, 21 Feb 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
crime
संतोष का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पलिया रसीदपुर में एक श्रमिक का शव पेड़ से शुक्रवार सुबह लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव पलिया रसीदपुर निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र अमर सिंह कायमगंज में तंबाकू गोदाम पर मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह गोदाम पर काम करने गया था। वहां से देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पर कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका बेटा पुष्पेंद्र पिता को खोज रहा था। तभी उसे गांव के गुड्डू के खेत में संतोष का शव चांदनी के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस पर उसने शोर मचा दिया। इससे आसपास लोग एकत्र हो गए। अन्य परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। संतोष की पत्नी सरोज रो-रोकर बेहाल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसके बेटे पुष्पेंद्र (12), अनुज (10), बेटी गौरी (9), रश्मी (6), अवनीश (4) हैं। पिता संतोष की मौत होने से बच्चों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की आशंका है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed