{"_id":"5e4ae21c8ebc3ef2a841c0cf","slug":"crime-farrukhabad-news-knp545303120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज साफ करने के बहाने ले भागे महिला के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज साफ करने के बहाने ले भागे महिला के जेवरात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो टप्पेबाजों ने जेवरात साफ करने के बहाने एक महिला से चेन और झुमकी ले ली। इसके बाद पानी गर्म करने को भेजा और दोनों जेवरात लेकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, मगर दोनों का पता नहीं चल सका।
तिकोना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कुचिया निवासी रवींद्र मिश्रा कचहरी में टाइपिंग का काम करते हैं। घर में भाभी शांति मिश्रा और पुत्रवधू साधना मिश्रा थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक आए और उन्होंने जेवर साफ कराने की आवाज लगाई। रवींद्र की बहू साधना ने अपनी झुमकी और चेन साफ करने के लिए उन्हें दे दीं। वह वहीं बैठ गईं। टप्पेबाजों ने उन्हें एक लोटा दिया और कहा कि इसमें पानी गरम करके ले आओ। साधना गर्म पानी लेने अंदर गईं और वह करीब पांच मिनट बाद जब पानी लेकर बाहर निकलीं, तो दोनों गायब थे।
इस पर साधना ने शोर मचा दिया। घर में मौजूद उनकी ताई सास शांतिदेवी निकलीं। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए, मगर कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी है। तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि वह दिन में कोर्ट में थे। उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर वह जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।