{"_id":"5dffb6428ebc3e87e200f62a","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5338369168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के जिठौली निवासी वीरेंद्र के 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण की रविवार देर शाम उल्टी होने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसको लोहिया लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
गांव जिठौली निवासी नन्हीं देवी के सबसे छोटे पुत्र लक्ष्मण को रविवार देर शाम को अचानक खून की उल्टी हुई। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। नन्हीं देवी बड़े पुत्र सर्वेश के साथ पुत्र लक्ष्मण को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। नन्हीं देवी ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पूर्व गांव का युवक ट्रैक्टर ट्राली लेकर वहां से गुजरा। ट्रैक्टर ट्राली धीमी चलाने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। तभी ट्राली का पिछला हिस्सा पुत्र लक्ष्णम के सीने के पास लग गया। इससे वह गिर गया थ। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ट्राली की चपेट में आने से पुत्र के दिल का वॉल खराब हो गया था। जिसका उपचार जयपुर में चल रहा था। इलाज में काफी रुपये खर्च हो गए। डाक्टर ने आपरेशन को चार लाख मांगे थे। रुपये न होने पर पुत्र को लेकर शुक्रवार को घर आए थे। रविवार शाम को अचानक उसको खून की उल्टी हुई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। नन्हीं देवी ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। लक्ष्मण और उसका बड़ा भाई राम जुड़वा थे।