{"_id":"5dc318ed8ebc3e5b167b346b","slug":"crime-farrukhabad-news-knp52422708","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में गोली लगने से युवक की मौत, चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में गोली लगने से युवक की मौत, चारपाई पर मिला शव
विज्ञापन
मसाबाद के गांव अद्दूपुर में संजीत के गमगीन बैठे परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र गांव अद्दूपुर में सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। पास में तमंचा पड़ा था। परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है।
गांव अद्दूपुर निवासी खुशीराम यादव का पुत्र संजीत यादव (36) मंगलवार रात अपने कमरे में था। लगभग 9 बजे उसके कमरे से दो फायर होने की आवाज आई। भाई अहिवरन, रक्षपाल दौड़े तभी तीसरा फायर हुआ। संजीत के कमरे में पहुंचे तो उसके सीने में गोली लगी थी। वह चारपाई पर मृत पड़ा था। तमंचा चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही एसओ जेएल सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस के खोखे और एक खोखा तमंचे में फंसा बरामद किया। भाइयों ने बताया कि संजीत शराब का आदी था। वह अपने हिस्से की जमीन भी बेच चुका है। वह अविवाहित था। कुछ समय पहले वह बिहार की एक महिला को ले आया था।
उससे शादी की बात कही थी। महिला एक महीने बाद कहीं चली गई। तबसे वह परेशान रहता था। भाई की लिखित सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें उसके सीने में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही शराब पिए होने का उल्लेख है। जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक डा. ओम प्रकाश, दरोगा सुरेंद्र के साथ पहुंचे। टीम ने मौके पर पड़े तमंचे से अंगुलियों के निशान उठाए।
विज्ञापन
आखिर तीन गोलिया क्यों चलीं, सीने पर कैसे लगी गोली
जांच करने गई पुलिस भी हैरान रह गई कि आत्महत्या करने वाले ने तीन गोलियां क्यों चलाई। छानबीन में पता चला कि संजीत ने अधिक शराब पी रखी थी। इसके चलते उसने दो हवाई फायर किए या वह पहले गोली अपने ऊपर नहीं चला सका। पोस्टमार्टम में भी संजीत के शराब पीने की पुष्टि हुई है। एसओ जेएल सोनकर ने भी उसके आत्महत्या करने की बात कही।