{"_id":"5d9e17088ebc3e01830a2181","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5185918103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दरोगा व शातिर घायल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दरोगा व शातिर घायल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया के पास बदमाशों से मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का ज?
- फोटो : FARRUKHABAD
स्वाट टीम व राजेपुर थाना पुलिस ने मगंलवार रात को महमदपुर गढ़िया गांव के सामने मुठभेड़ में शाहजहांपुर के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दरोगा व एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया।
दो शातिर लुटेरे भाग गए। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले पीलीभीत के सराफ को भी पकड़ लिया है। लुटेरों की निशानदेही पर चार लाख रुपये के सोने के जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इन्हीं बदमाशों ने रोडवेज बस में सराफ से नगदी व जेवरात का थैला और आवास विकास कॉलोनी में शिक्षिका से चेन लूटी थी।
स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को मंगलवार रात को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे पूर्व विधायक महरम सिंह की महमदपुर गढ़िया की बगिया में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी ने राजेपुर एसओ जयंती प्रसाद गंगवार से बात की और फोर्स के साथ मौके पर जाकर लुटेरों को घेर लिया। तभी लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।
दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश डोरीलाल राजपूत निवासी बादशाहनगर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जिला शाहजहांपुर व राजेपुर थाने को दरोगा संदीप कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने डोरीलाल के साथी बालकराम निवासी बादशाहनगर, सुग्रीव निवासी दिलाबरपुर थाना सेहरामऊ को पकड़ लिया।
पकड़े गए लुटेरों के साथी प्रदीप राजपूत, अतुल सक्सेना निवासीगण गांव दिलाबरपुुर भाग गए। घायल डोरीलाल व दरोगा संदीप कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह गौर मौके पर पहुंचे। एसपी ने घायल दरोगा के हाल चाल लिए।
लुटेरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पीलीभीत जिले के कस्बा व थाना बीसलपुर निवासी सराफ पोपट को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों व सराफ की निशानदेही पर पुलिस ने चार लाख के जेवरात बरामद कर लिए।
बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास 28 सितंबर को रोडवेज बस में सवार मोहल्ला सेनापति निवासी सराफ राजीव कुमार वर्मा से इन्हीं बदमाशों ने जेवरात व नगदी का थैला लूट लिया था।
इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षिका मिथलेश से शनिवार को चेन लूटी थी। इसके बाद से पुलिस इनकी गिरफ्तारी को प्रयास में लगी थी।
शहर कोतवाली के सेनापति निवासी सराफ राजीव कुमार वर्मा की जैनापुर राजेपुर में श्री बालाजी के नाम से सराफा की दुकान है। तीस सितंबर को राजीव रोडवेज बस से अपने घर वापस आ रहे थे।
तभी बस में सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर राजीव से एक लाख की नगदी और तीन लाख के जेवरात लूट लिए थे। घटना को अंजाम देकर लुटेरे अपने साथियों के साथ फरार हो गए थे। लुटेरों ने घटना को अंजाम देने में एक बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल किया था।
पांच अक्तूबर को लुटेरे प्रदीप व अतुल उसी बिना नंबर की बाइक से आवास विकास कॉलोनी में में शिक्षिका मिथलेश पत्नी महेश यादव की चेन तोड़कर फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे में दोनों लुटेरों के अलावा बिना नंबर की बाइक भी कैद हो गई थी। पुलिस जब जांच करने गई तो बिना नबंर की बाइक दोनों ही घटनाओं में शामिल होने पर तेजी से सुरागकशी में लग गई।