{"_id":"60abea9f8ebc3e29b5737401","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-gunshot-farrukhabad-news-knp6302224147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामगंगा किनारे खेत में पालेज रखाने गया एक युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल पड़ा मिला। सूचना के साढ़े चार घंटे बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर पर गंभीर चोट होने के चलते उसे लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
अमृतपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा के किनारे बसे गांव कोलासोता निवासी सुनील ठाकुर (38) सोमवार सुबह घर से खाना खाकर पालेज(रेती में खरबूजा तरबूज की फसल) की रखवाली करने गया था। वहीं सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बड़ा भाई सुधीर और छोटा सुशील गंभीर हालत में शाम सवा पांच बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. राजकिशोर ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन सैफई ले गए हैं, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार पहुंचे। घायल के भाई सुशील से पूछताछ की। सुशील ने बताया कि साढ़े 12 बजे कुछ लोगों ने भाई के घायल अवस्था में खेत मे पड़े होने की सूचना दी थी। उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। मौके पर तमंचा आदि हथियार मिलने की बात से इनकार कर दिया। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। अमृतपुर थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी हैं। उन्हें बाहरी लोगों ने बताया है। घटना की जानकारी की जा रही है।