फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,court,farrukhabad news

झूठी रिपोर्ट लिखने में दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,court,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। आठ वर्ष पूर्व चौकी में मारपीट करने और अपहरण के झूठे मुकदमे में प्रधान समेत सात लोगों को फंसाने के मामले में 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन अपराध अनुसंधान विभाग ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें दो इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सीजेएम ने समन जारी कर सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के यादव कालोनी निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव, कानपुर नगर के चौबेपुर के निवादा नाठूपुर निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, बरेली के थाना भमौरा के सरदार नगर निवासी दरोगा महेंद्र कुमार त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी के संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के वगई निवासी दरोगा रवींद्र कुमार, कानपुर नगर के पनकी कल्याणपुर निवासी सिपाही राजेंद्र सिंह, कासगंज जिले के थाना पटियाली के नगला गिरधारी निवासी सिपाही रामनिवास, मोहल्ला वावरी निवासी सिपाही सुधीर सिंह, एटा थाना जैथरा के नगला वेनी निवासी सिपाही जर्मन सिंह, प्रहलादपुर निवासी सिपाही संजेश कुमार, न्यू मंडी शिवा नगर सिविल लाइन इटावा निवासी उदयवीर सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ 23 अगस्त 2016 में भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर शाखा के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने कायमगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें लोक सेवक होते हुए पदीय दायित्व का निर्वाह्न न करने, अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करने और अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया है। सीजेएम ने आरोप पत्र को संज्ञान में लेकर सेवानिवृत्त दो इंस्पेक्टर और कार्यरत आठ पुलिस कर्मियों को सम्मन जारी कर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed