फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court

आरोपी बालकृष्ण उर्फ शिशु को कोर्ट ने किया बरी

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
court
फर्रुखाबाद। 17 वर्ष पहले हुए लक्ष्मी नरायन दुबे हत्याकांड में आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आरोपी पति पत्नी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। मिथ्या साक्ष्य देने पर कोर्ट ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर में लक्ष्मी नरायन दुबे का अपने भाई कौशल किशोर दुबे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 16 फरवरी 2004 को लक्ष्मी नरायन दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी प्रभा दुबे ने जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव मानिकपुर विसु निवासी बाल कृष्ण उर्फ शिशु, गांव सहसापुर निवासी कौशल किशोर दुबे, उनकी पत्नी कृष्ण मुरारी दुबे सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह आरोपियों को बाल अपचारी घोषित कर फाइल किशोर न्याय बोर्ड में भेज दी गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कौशल किशोर दुबे व उनकी पत्नी कृष्ण मुरारी दुबे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष हुई। अभियोजन पक्ष अपने आरोप साबित करने में असफल रहा। इस पर न्यायाधीश ने आरोपी बालकृष्ण उर्फ शिशु को दोषमुक्त कर दिया। हत्या के मुकदमे में मिथ्या साक्ष्य देने पर अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व प्रभा दुबे के खिलाफ दंड प्रकिया संहिता 344 के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बालकृष्ण उर्फ शिशु की ओर से बार के पूर्व पदाधिकारी वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू ने दलीलें दीं। लक्ष्मी नरायन व कौशल किशोर दुबे बसपा नेता अनुपम दुबे के चाचा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed