फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counseling held for four warden and two accountant positions

चार वार्डन व दो लेखाकार पदों के लिए हुई काउंसलिंग

Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Counseling held for four warden and two accountant positions
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में चार वार्डन व दो लेखाकारों के पदों पर संविदा पर तैनाती किए जाने को विकास भवन सभागार में बुधवार को काउंसलिंग हुई। इसमें 26 आवेदकों को बुलाया गया था। लेकिन 13 आवेदकों ने ही उपस्थित होकर काउंसलिंग कराई। इनके अभिलेखों को जांच के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कमालगंज, शमसाबाद, राजेपुर और कायमगंज की वार्डन और एक लेखाकार की वित्तीय अनियमितताओं में संविदा समाप्त कर दी गई थी। उनके स्थान पर संविदा पर नई नियुक्ति किए जाने के आवेदन मांगे गए थे। करीब 93 आवेदन आए थे। इसमें 52 आवेदन मान्य हुए और 41 आवेदन कुछ कमियों के कारण निरस्त कर दिए थे। वार्डन के प्रत्येक पद पर पांच-पांच और लेखाकार के प्रत्येक पद पर तीन-तीन आवेदकों को मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के लिए विकास भवन सभागार में बुधवार को बुलाया गया था। इसमें 13 आवेदकों ने उपस्थित होकर काउंसलिंग कराई है। बालिका शिक्षा की प्रभारी डीसी रिचा यादव ने बताया कि 13 आवेदक काउंसलिंग को उपस्थित हुए। इन सभी के अभिलेखों को देखा गया है। जांच के लिए अभिलेखों को जमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed