फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

किसानों की आड़ में नाव से आ रहे दूसरे जनपदों के लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
corona
एप से भेजी गई खबर) - रामगंगा के महोलिया घाट पर चल रही है नाव - ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी लेखपाल नहीं कर रहे निगरानी संवाद न्यूज एजेंसी अमृतपुर। रामगंगा के उस पार खेती होने से जनपद के किसानों के लिए महोलिया घाट पर नाव चलाने की अनुमति दी गई है। पर इसकी आड़ में नाव से दूसरे जनपदों के लोग आ जा रहे हैं। लेखपाल भी घाट की निगरानी नहीं कर रहे हैं, जबकि वहां लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे जनपदों से लोग न आ सकें और न ही दूसरे जनपदों को जा सकें। इसके लिए जनपद की सीमाएं सील हैं। इसके चलते ठेकेदार ने तहसील क्षेत्र में जनपद की सीमा करने के लिए महोलिया घाट रामगंगा में नाव चलू कर दी थी। इससे दूसरे जनपदों के लोग आ जा रहे थे। इसकी खबर एक मई के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद थाना पुलिस नाव को बंद करा दी थी। उपजिलाधिकारी ने 2 मई को लेखपाल मोहित गुप्ता व संजीव दुबे को महोलिया घाट की निगरानी के लिए लगाया गया था। लेकिन अभी तक कोई लेखपाल निगरानी करने नहीं आ रहा है। इसके चलते ही ठेकेदार ने तहसील के एक कर्मचारी से साठगांठ कर शुक्रवार को नाव फिर चालू करा दी है। नाव के ठेकेदार ने यह कह कर नाव चालू की है कि किसानों को ही रामगंगा पर कराएंगे। किसानों की आड़ में नाव ठेकेदार हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर के लोगों को सीमा पार कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शाहजहांपुर का कसबा अल्हागंज से तमाम लोग गांव में फेरी लगाने आते है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया है कि नाव से केवल किसान ही रामगंगा पार करेंगे। दूसरे जिलों के लोगों को सीमा पार कराई गई तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed