{"_id":"643ef9079694a7dba406d694","slug":"corona-spread-in-kasturba-vidyalaya-six-girl-students-infected-farrukhabad-news-c-12-1-187130-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कस्तूरबा विद्यालय में फैला कोरोना, छह छात्राएं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कस्तूरबा विद्यालय में फैला कोरोना, छह छात्राएं संक्रमित
Wed, 19 Apr 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी स्थित कस्तूरबा विद्यालय में कोरोना संक्रमण फैल गया है। वहां की पांच छात्राएं संक्रमित मिलीं। छात्राओं को घर भेजकर उपचार किया जा रहा है।
जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में डॉक्टर सहित 17 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें राजेपुर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं भी कोरोना की चपेट में आई हैं। मंगलवार को भी एक छात्रा की एंटीजन किट की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन छात्राओं को दवाई देने के बाद विद्यालय से घरों को भेज दिया गया है। जबकि बुखार से पीड़ित तीन अन्य छात्राओं को दवाई दी गई है। इसके अलावा जिला जज के संक्रमित होने के बाद उनके बंगले पर एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार दिया गया। विद्यालय में कोरोना संक्रमण होने की जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे। 40 छात्राओं को घर ले गए हैं। विद्यालय में कुल 72 छात्राएं पंजीकृत हैं। जनपद में अब संक्रमित एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 292 नमूने लिए गए। जबकि 512 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई।