{"_id":"60a15a648ebc3ef0a75d9130","slug":"corona-farrukhabad-news-knp628786720","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर नियंत्रण को 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर नियंत्रण को 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कोरोना पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने न्याय पंचायत स्तर पर 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही निगरानी समितियों का पर्यवेक्षण कर गांव के मरीजों को दवाई वितरित कराएंगे।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि जनपद की सभी 87 न्याय पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। जो अपनी न्याय पंचायत में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निगरानी समितियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके साथ ही गांवों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को दवाई का वितरण कराएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि निगरानी समितियां घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर से जांच कर रही हैं
वहीं प्रति ब्लाक स्तर पर 15-15 अध्यापकों की ड्यूटी लगाकर दवाई की किट तैयार कराई जा रही हैं। बढ़पुर ब्लॉक में 9, कमालगंज में 17, मोहम्मदाबाद में 14, नवाबगंज में 9, शमसाबाद में 13, कायमगंज में 12 व राजेपुर में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि शासन से टीकाकरण के दूसरे डोज में कुछ संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा टीका पहले एक माह में लगाया जाता था। अब तक इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। कोविशील्ड का पहला टीका लगने के 84 दिन बाद दूसरे डोज का टीका लगाया जाएगा। जबकि कोवैक्सीन का दूसरा डोज पूर्व की भांति 30 दिन बाद ही दी जाएगा। इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, एसडीएम सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।