फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   copying in examinations council

परिषदीय परीक्षाओं में धड़ल्ले से हो रही नकल

Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
copying in examinations council
परीत्रा देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय परीक्षाओं के चौथे दिन भी धड़ल्ले से नकल होती रही। बच्चे ग्रुप बनाकर नकल करते मिले। परीक्षा के चौथे दिन जिला प्रेक्षक बनीं हरदोई की डायट प्राचार्या की तीन सदस्यी टीम ने परिषदीय परीक्षा का जायजा लिया। टीम को कहीं बच्चे कम तो कहीं बच्चों के सापेक्ष अध्यापक अधिक मिले।
विज्ञापन


गुरुवार को परीक्षा के चौथे दिन फर्रुखाबाद प्रेक्षक हरदोई डायट की प्रचार्या मीना पाल, प्रवक्ता प्रेमलता वर्मा व मुंशी लाल ने जिले में परिषदीय परीक्षा का जायजा लिया। टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर, अर्जुन नगला व प्राथमिक विद्यालय बंधा, कटरी सोता बहादुरपुर और प्राथमिक विद्यालय अर्जुन नगला में हो रही परीक्षा का जायजा लिया। टीम को प्राथमिक विद्यालय अर्जुन नगला में बच्चों के सापेक्ष अध्यापक अधिक मिले।
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुबरी में 65 में 45 बच्चे परीक्षा में मौजूद थे। तीन कमरों में मात्र एक शिक्षिका परीक्षा करवा रही थी। प्रधानाध्यापक राहुल गंगवार प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बैठे थे। बच्चे ग्रुप बनाकर नकल कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालय डुबरी में 119 में 75 बच्चे ही मौजूद थे। बच्चों ने दूसरी पाली में परीक्षा का विषय पूछने पर बताया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है। बच्चों का कहना है कि जो सर जी बताएंगे उसी का पेपर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर में 125 में 66 बच्चे मौजूद थे। सभी कक्षाओं के बच्चे बरामदे में बैठे थे। पूछने पर प्रधानाध्यापिका रश्मि चौहान ने बताया उनके विद्यालय में मात्र दो कमरे ही हैं, जो जर्जर हैं। इसलिए बच्चों को बरामदे में बैठाए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर में 50 में 28 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इसमें मात्र सहायक अध्यापक दीपक मिश्रा ही परीक्षा करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह काम से गए हैं। प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर चौरासी में 180 में 141 बच्चे मौजूद थे। यहां तैनात सहायक अध्यापक कयामुद्दीन ब्लैकबोर्ड पर लिखे प्रश्न उत्तर बिगाड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed