{"_id":"65ee0f5bd254a992ea047266","slug":"contents-worth-lakhs-dumped-in-cupboard-patients-not-examined-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109205-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अलमारी में लाखों की सामग्री डंप, मरीजों की जांच नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अलमारी में लाखों की सामग्री डंप, मरीजों की जांच नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की अलमारी में लाखों रुपये की जांच सामग्री डंप है। इसके बावजूद एलटी की तैनाती न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। कई पीएचसी पर फार्मासिस्टों के भरोसे मरीज रहे तो कहीं एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी। जिले में कुल 1349 मरीजों को उपचार दिया गया। कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
शासन के सख्त आदेशों के बावजूद जिले में आयुष्मान मेले की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। एनएचएम से संविदा पर 23 एलटी की तैनाती होने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पद रिक्त हैं। नगरीय पीएचसी नवदिया व आईटीआई में डॉक्टरों की तैनाती है।
लाखों रुपये की जांच सामग्री अलमारियों में डंप रखी है। दोनों पीएचसी पर एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो पा रही है। इसके अलावा पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता व फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने कुल 50 मरीज देखकर दवाई दी। यहां भी एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
डॉक्टर न एलटी, फार्मासिस्ट के भरोसे मरीज
शमसाबाद। क्षेत्र की पीएचसी चिलसरा में न तो किसी डॉक्टर की तैनाती है और न ही एलटी की। फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार ने 33 मरीज देखकर दवा दी। एएनएम आरती, किरन, रिंकी मौजूद रहीं। पीएचसी रोशनाबाद में डॉ.स्मिता त्रिपाठी ने 55 मरीज देखे। फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार ने दवा दी और एलटी निशा महरुस ने 18 मरीजों की जांच की। (संवाद)