{"_id":"5ec80a218ebc3ee0a3019f3c","slug":"connectivity-fails-as-soon-as-the-reservation-counter-opens-farrukhabad-news-knp561520946","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन काउंटर से 10 यात्रियों ने कराया टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन काउंटर से 10 यात्रियों ने कराया टिकट बुक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेवले स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर बुकिंग कराने को लाइन में लगे लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
रिजर्वेशन काउंटर खुलते ही कनेक्टिविटी फेल
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद शुक्रवार रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर खोल दिया गया। दस बजे ही कनेक्टिविटी फेल हो गई। इससे आधा घंटे तक रिजर्वेशन का काम ठप रहा। कनेक्टिविटी आने पर पहले दिन 10 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इनसे रेलवे को 7240 रुपये की आमदनी हुई। रेलवे स्टेशन पर 25 मई से यात्रियों को लॉकडाउन में निरस्त टिकटों का पैसा लौटाया जाएगा।
रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर को शुक्रवार सुबह 8 बजे खोल दिया गया था। 10 बजे काउंटर पर तीन यात्री पहुंचे, मगर कनेक्टिविटी फेल हो गई। करीब आधे घंटे बाद कनेक्टिविटी आई तो कन्नौज के सौरिख के गांव निगरी निवासी अरविंद कुमार ने मांग पत्र भरा। उन्हें गुवाहाटी जाना था। वे वहां नौकरी करते हैं।
मगर दिल्ली से जाने वाली ट्रेन में वेटिंग सीट मिल रही थी। इसलिए उन्होंने रिजर्वेशन नहीं कराया। इसी तरह फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी छोटेलाल जम्मू डिफेंस में नौकरी करते हैं। उन्हें 6 अप्रैल को पहुंचना था, मगर लॉकडाउन के बाद वे यहीं रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को काउंटर खुलने पर उन्होंने सीट बुक कराने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। छोटेलाल ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन है। दिल्ली तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं है। लिहाजा वे बैरंग वापस हो गए। वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि पहले दिन कुल दस यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है।
अभी देश में सिर्फ 200 गाड़ियां ही चलेंगी। इसलिए रिजर्वेशन कराने वालों की संख्या काफी कम है। उन्होंने बताया कि 7240 रुपये की आमदनी हुई है। वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन में जिन यात्रियों की ट्रेन निरस्त हो गई थी, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। यात्री अपना रिफंड 25 मई से काउंटर पर ले सकेंगे।