फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress's performance on the inflation of diesel, petrol

डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Congress's performance on the inflation of diesel, petrol
डीजल, पेट्रोल की मंहगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर अपने आवास से धरना स्थल पहुंचे। धारा 144 का हवाला देकर प्रदर्शन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक हुई।
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर के रोडवेज बस अड्डे के सामने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। सुबह पेट्रोल पंप पर कांग्रेसी एकत्र हुए। उधर, धरना प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष विजय कटियार के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर जिलाध्यक्ष घर से निकल गए और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है, इससे धरना प्रदर्शन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व की अनुमति दिखाई। नोकझोंक के बाद धरना प्रदर्शन शुरू हो गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने विगत पांच माह में पेट्रोल के दाम 26 रुपये, डीजल के दाम करीब 24 रुपये बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। मोदी सरकार सात साल में पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता की जेब से 22 लाख करोड़ रुपये लूट चुकी है। जबकि कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आधी रह गई है। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है।

उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया, महासचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा, अनुपमा शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी ने विचार रखे। जिला महासचिव अभय यादव, पूर्ण प्रकाश शुक्ला, अनीस सिंह, संतोष गुप्ता, डालचंद कठेरिया, फाजिल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed