{"_id":"5f9d9e9c8ebc3ec5ed5abb30","slug":"compulsory-retirement-of-clerk-and-diwan-fixed-farrukhabad-news-knp5916844149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग के लिपिक व दीवान का अनिवार्य सेवानिवृत्त होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग के लिपिक व दीवान का अनिवार्य सेवानिवृत्त होना तय
विज्ञापन
लिपिक व दीवान की अनिवार्य सेवानिवृत्ति तय
फर्रुखाबाद। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद पुलिस विभाग से एक लिपिक व दीवान की अनिवार्य सेवानिवृत्ति तय है। कमेटी ने रिपोर्ट एसपी के पास भेज दी है। एसपी से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विभाग में 50 की आयु व 80 किलो से अधिक वजन के 300 पुलिसकर्मियों की सूची बनाई गई थी।
शासन ने महकमे से अनफिट पुलिसकर्मियों को बाहर करने के लिए 50 साल से ऊपर व 80 किलो से अधिक वजन के आधार पर सूची बनाने के आदेश दिए थे। जिले में ऐसे 300 पुलिसकर्मियों की सूची तैैयार की गई थी। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने स्क्रीनिंग के लिए एएसपी अजय प्रताप की अगुवाई में सीओ अमृतपुर व सीओ मोहम्मदाबाद के अलावा वरिष्ठ लिपिक माया देवी की कमेटी बनाई थी।
कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद एसपी कार्यालय के एक लिपिक व मऊदरवाजा थाने के एक दीवान को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए चिह्नित किया है। दोनों को विभाग के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक मामलों में दंडित कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी।
विज्ञापन
कमेटी ने दोनों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति फाइल एसपी के पास भेजी दी है। एसपी की अनुमति मिलने के बाद दोनों को सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी पुलिसकर्मियों के नाम उजागर कर दिए जाएंगे।