फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaints about deals sneaking around without bidding, DM

Farrukhabad News: बोली न लगाकर गुपचुप कर रहे सौदा, डीएम से की शिकायत

Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Complaints about deals sneaking around without bidding, DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में बोली न लगाकर गुपचुप सौदा करने का आरोप लगा भाकियू जिलाध्यक्ष ने बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर साक्ष्य के तौर पर वीडियो उपलब्ध कराकर कार्रवाई की मांग की है।

भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि मंदी के कारण आलू किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है। सातनपुर मंडी में आढ़ती किसानों को छह-आर रसीद न देकर कच्ची पर्ची काट रहे हैं। 50 किलो आलू लेकर किसानों को 46-47 किलो आलू का भुगतान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने पेन ड्राइव में गुपचुप तरीके से सौदा करने के कई वीडियो सौंपे। उन्होंने 50 किलो आलू तौल पर 49 किलो का भुगतान कराने, आलू बेचने वाले किसानों को छह-आर रसीद(पक्का पर्चा) देने, किसानों के लिए चलाए जा रहे उपहार योजना का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेसवे एवं संगठन के सदस्यों की भी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट को मंडी में आलू की खुली बोली लगवाने और नियम विरुद्ध काम करने वाले आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने के लिए मंडी सचिव को निर्देशित करने के निर्देश दिए। जिला महासचिव अभय यादव, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, गोपी शाक्य, अनुज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed