{"_id":"6564e5607c4f7abf7000fa57","slug":"complaint-against-finance-and-accounts-officer-will-be-made-to-dm-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-5533-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम से की जाएगी वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम से की जाएगी वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने बैठक कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के आवास पर आयोजित बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन वित्त एवं लेखाधिकारी की मनमानी के चलते नहीं निकल पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं, जबकि वित्त एवं लेखाधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त एवं लेखाधिकारी की लापरवाही के चलते माध्यमिक विद्यालयों के अनेकों भुगतान अटके पड़े हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 28 नवंबर को शिक्षक संघ के नेता जिलाधिकारी से मिलकर वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत करेंगे। बैठक में जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, सुधाकर चतुर्वेदी, संतोष दुबे व संजीव चौहान आदि मौजूद रहे। (संवाद)