{"_id":"7e2d1ad908b4a1a407386e50f631cd93","slug":"colourful-program-urtain-national-problems-in-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने उर्ठाइं देश की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने उर्ठाइं देश की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। किरन पब्लिक स्कूल के पांचवें सालाना समारोह में बच्चों ने रंगारंग
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण
आदि ज्वलंत समस्याओं पर कुठाराघात किया।
बच्चों ने जॉनी-जॉनी, लकड़ी की काठी, मलबरी बुश, बम-बम बोले, मैं बरसाने की छोरी, नच बलिए, कव्वाली भर दो झोली, प्रेम रतन धन पायो आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक खिचड़ीपुर के जरिए दर्शकों से पेड़ पौधे बचाने की अपील की।
प्रधानाचार्य गुरुपॉल ने वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रेवरेंट फादर बिंसन ने कहा कि बच्चों ने देश के पर्यावरण संरक्षण को छूकर आम आदमी को उसके बचाव का संदेश दिया है। यह सराहनीय है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डा. वीरेंद्र सिंह गंगवार, किरन गंगवार, उपप्रधानाचार्य जैंसी पॉल, नगर पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार, डा. शरद गंगवार, मृदुल गंगवार, वीनू अंगस्टीन, सैयद अहद मियां आदि रहे।